WhatsApp Icon ""

Up Police Constable Result 2024: देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, जानें कितना रहा कटऑफ

UP Police Constable Result : लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया गया था।

Up Police Constable Result 2024: देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, जानें कितना रहा कटऑफ

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (upprpb) ने होली के अवसर पर युवाओं को बड़ी सौगात दी है। बोर्ड ने 60,000 से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 60,244 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिसमें अनारक्षित वर्ग के 24,102 पद, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)– 6,024 पद, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)– 16,264 पद, एससी (अनुसूचित जाति) – 12,650 पद, एसटी (अनुसूचित जनजाति)– 1,204 पद शामिल हैं।

Up Police Constable Result 2024:

अगर आप यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने आज, 13 मार्च 2025 को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

UP Police Constable Final Result 2025 कैसे करें रिजल्ट चेक?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “UP Police Constable Final Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
  • रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

Up Police Constable Result 2024 : कब हुई थी परीक्षा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक चली थी। इस भर्ती अभियान में कुल 48,17,441 आवेदन फॉर्म प्राप्त हुए थे। इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को प्रदेश के 67 जिलों में किया गया था।

UP Police Constable Result : भर्ती प्रक्रिया के चरण

लिखित परीक्षा: अगस्त 2024 में आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम नवंबर 2024 में जारी हुआ था।
पीईटी, पीएसटी और डीवी राउंड: लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया।
फाइनल रिजल्ट: अब बोर्ड ने होली के मौके पर फाइनल रिजल्ट जारी करके अभ्यर्थियों को बड़ी खुशी दी है।
भर्ती अभियान में पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60,244 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें:
  • सामान्य वर्ग: 24,102 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 6,024 पद
  • ओबीसी: 16,264 पद
  • एससी: 12,650 पद
  • एसटी: शेष पद

UP Police Constable Result: ये रहा कटऑफ

  • अनारक्षित वर्ग – 225.75926
  • ईडब्ल्यूएस – 209.26396
  • ओबीसी – 216.58607
  • एससी- 196.17614
  • एसटी- 170.03020

UP Police Constable Result: 
चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग शेड्यूललिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया गया था। PET में सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की गई, जिसमें आरक्षण नीति का पालन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की नौ महीने की ट्रेनिंग होगी। पहले एक महीने की प्रारंभिक ट्रेनिंग (JTC) सभी 75 जिलों में आयोजित होगी, इसके बाद अन्य केंद्रों पर विस्तृत ट्रेनिंग दी जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने

5

6